Posts

कौन थे ऋषि कश्यप | Who was Rishi Kashyap

Image
  कौन थे ऋषि कश्यप हिंदू धर्म के अनुसार, प्रारंभिक काल में ब्रह्मा जी ने समुद्र और धरती पर हर प्रकार के जीवों की उत्पत्ति की. इस काल में उन्होंने अपने कई मानस पुत्रों को भी जन्म दिया, जिनमें से एकमरीची थे. कश्यप ऋषि मरीची जी के विद्वान पुत्र थे. इनकी माता कला कर्दम ऋषि की बेटी व भगवान कपिल देव की बहन थीं. अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप व तप के बल पर उनकी गिनती श्रेष्ठतम महान विभूतियों में होती थी. मान्यता है कि सृष्टि की रचना में कई ऋषि मुनियों ने अपना योगदान दिया. जब हम सृष्टि के विकास की बात करते हैं तो इसका अर्थ जीव, जन्तु या मानव की उत्पत्ति से होता है. पुराणों के अनुसार कश्यप ऋषि के वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए. कश्यप जी की 17 पत्नियां थीं, जिनके वंश से सृष्टि का विकास हुआ. सृष्टि के निर्माता कश्यप ऋषि कश्यप ऋषि को सृष्टि का निर्माता भी माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मान्यता है कि कश्यप ऋषि से ही संपूर्ण सृष्टि का निर्माण हुआ है. पुराण के अनुसार, कश्यप जी की पत्नियों से ही मानस पुत्रों का जन्म हुआ. जिसके बाद से इस सृष्टि का सृजन हुआ. इसीलिए महर्षि कश्यप सृष्टि के...

24 मई को पानीपत के सेक्टर 13-17 ग्राउंड में भव्य रूप से मनाई जाएगी राज्यस्तरीय कश्यप जयंती – विधायक रामकुमार कश्यप

Image
  पानीपत (मनदीप कुमार) – हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को नेशनल हाईवे स्थित रोड धर्मशाला में प्रधान समय सिंह कश्यप की अध्यक्षता एवं महासचिव बीरभान आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 मई को पानीपत के ऐतिहासिक सेक्टर 13-17 ग्राउंड में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करना था। सभा के प्रधान समय सिंह कश्यप ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रविवार को हुई बैठक में इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सभा के सदस्यों ने इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। महासचिव बीरभान आर्य ने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न कार्य समितियों का गठन किया गया है, जिसमें युवाओं...

कश्यप Army युवा संगठन

Image
  कश्यप Army युवा संगठन (एकता, सम्मान और संघर्ष के साथ) --- 1. संगठन का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना। शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व और समाजसेवा को बढ़ावा देना। देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना। कश्यप समाज को सशक्त बनाकर विकास की नई ऊँचाइयाँ छूना। --- 2. संगठन की संरचना (i) प्रमुख पदाधिकारी संस्थापक / मुख्य अध्यक्ष: संगठन का सर्वोच्च नेतृत्व करेगा। उपाध्यक्ष: अध्यक्ष का सहयोग करेगा और उसकी अनुपस्थिति में कार्यभार संभालेगा। महासचिव: सभी निर्णयों, बैठकों और संगठन के रिकॉर्ड को बनाए रखेगा। कोषाध्यक्ष: संगठन के वित्तीय मामलों का संचालन करेगा। प्रचार मंत्री: संगठन के संदेश और अभियानों का प्रचार-प्रसार करेगा। (ii) कार्यकारी समिति संगठन की गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से लागू करेगी। क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर सदस्यों के कार्यों की निगरानी करेगी। (iii) राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी प्रत्येक राज्य, जिला और ब्लॉक में संगठन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। --- 3. सदस्यता नियम कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का युवा...

कश्यप वंश का मर्द वही (कविता) कश्यप

 कश्यप वंश का मर्द वही, जो धरती पर मिसाल बने, जिसकी वाणी में तेज हो, जो सत्य की ढाल बने। जो अर्जुन सा लक्ष्य साधे, पर भीष्म सा व्रत निभाए, जो कृष्ण सी मति रखे, पर कर्ण सा दान लुटाए। वो मर्द नहीं जो केवल शक्ति का घमंड करे, कश्यप का वंशज वो, जो धर्म की राह चले। जो अधर्म से लड़ने को सुदर्शन उठा सके, पर प्रेम से दुश्मन को भी गले लगा सके। जिसकी रगों में कश्यप ऋषि की आस्था बहे, जो सत्य, तप और संयम की राह चले। जिसकी हुंकार से अधर्म कांपे, जो सदियों तक अपने कर्म से जाने जाए। कश्यप का वंशज वो, जो न्याय का दीप जलाए, जो रण में शेर और अपनों के लिए साया बन जाए। जो मरकर भी अमरता पा जाए, जिसका नाम युगों तक गूंजता रह जाए!

कश्यप बैठक" – एक नई सोच, एक नई शुरुआत

Image
  "  "कश्यप बैठक" – एक नई सोच, एक नई शुरुआत! समय के साथ संवाद की परिभाषा बदल रही है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में गहराई से सोचने और सार्थक चर्चाएँ करने के मौके कम होते जा रहे हैं। लेकिन इसी डिजिटल युग में, संवाद की शक्ति पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हो गई है। "कश्यप बैठक" इसी सोच का परिणाम है—एक ऐसा मंच जहाँ विचारों की स्वतंत्र उड़ान होगी, जहाँ समाज, संस्कृति, समसामयिक मुद्दे और जीवन के अनछुए पहलुओं पर खुलकर चर्चा होगी। क्या है "कश्यप बैठक"? यह सिर्फ एक इंस्टाग्राम सेगमेंट नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी पहल है! यहाँ हम विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, नई दृष्टि विकसित करेंगे, और उन मुद्दों पर बात करेंगे जो वास्तव में मायने रखते हैं। यह एक ऐसा मंच होगा जहाँ हर आवाज़ सुनी जाएगी, हर विचार को महत्व मिलेगा, और हर चर्चा ज्ञान और जागरूकता की नई रोशनी बिखेरेगी। पहली ऐतिहासिक बैठक – लाइव सेशन! हमारी पहली "कश्यप बैठक" लाइव होने जा रही है [तारीख] को [समय] बजे। यह सिर्फ़ एक सेशन नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत होगी—जहाँ संवाद की ताकत महसूस की जाएगी, जहाँ विचार टकर...

महर्षि कश्यप जयंती समारोह - 2025 ( राज्य स्तरीय बैठक) 30 मार्च 2025

Image
 महर्षि कश्यप जयंती समारोह - 2025 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के तत्वावधान में समस्त कश्यप समाज इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन ऐतिहासिक पानीपत की भूमि पर शनिवार, 24 मई 2025 को करने जा रहा है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य अतिथि: हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी अध्यक्ष: इंद्री से विधायक एवं चीफ व्हिप, हरियाणा सरकार श्री रामकुमार कश्यप जी अन्य विशिष्ट अतिथि: हरियाणा सरकार के कई मंत्री एवं विधायक इस विशाल आयोजन में लगभग एक लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। --- समारोह की तैयारियों हेतु राज्य स्तरीय बैठक दिनांक एवं समय: 30 मार्च 2025 (रविवार), प्रातः 11:00 बजे स्थान: रोड धर्मशाला, जी.टी. रोड, पानीपत बैठक की अध्यक्षता: श्री समे सिंह कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा) बैठक का संचालन: श्री बीरभान आर्य (मुख्य महासचिव, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा) उपस्थित गणमान्य: बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता, जिला एवं ब्लॉक के प्रधान, कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। --- प्रदेश स्तरीय गणमान्य व्यक्ति रोहतक श्री बलजीत मतौरिया (सरपरस्त) श्री रा...

महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव: ऐतिहासिक भूमि पानीपत पर भव्य आयोजन

Image
  हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के तत्वावधान में समस्त कश्यप समाज इस बार महर्षि कश्यप जयंती समारोह पानीपत की ऐतिहासकि धरती पर शनिवार 24 मई 2025 को आयोजित करने जा रहा है।इस समारोह में हरियाणा के यशस्वी# मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे तथा इन्द्री से विधायक,चीफ व्हीप हरियाणा सरकार श्री रामकुमार कश्यप जी इस समारोह कि अध्यक्षता करेंगे । प्रदेश के कई मंत्री एवं विधायक भी भाग लेंगे। इस विशाल जयंती समारोह में लगभग एक लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। इस समारोह कि तैयारियों के लिए समस्त कश्यप समाज हरियाणा कि एक राज्य स्तरीय मिंटिग दिनांक 30/03/2025 प्रात 11बजे प्रदेश अध्यक्ष श्री समे सिंह कश्यप कि अध्यक्षता में रोड धर्मशाला पानीपत में जी.टी.रोड स्थित बुलाई गई है।इस मिटिंग का संचालन सभा के मुख्य महासचिव श्री बीरभान आर्य करेंगे। इस राज्य स्तरीय मिटिंग में प्रदेश स्तरीय नेता और जिला, ब्लाक के प्रधान तथा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे । हर जिले से सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे । रोहतक से श्री बलजीत मतौरिया सरपरस्त हरियाणा कश्यप राजपूत सभा,राजेश कश्यप,सतबीर कश्यप महम...