पानीपत (मनदीप कुमार) – हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को नेशनल हाईवे स्थित रोड धर्मशाला में प्रधान समय सिंह कश्यप की अध्यक्षता एवं महासचिव बीरभान आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 मई को पानीपत के ऐतिहासिक सेक्टर 13-17 ग्राउंड में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करना था।
सभा के प्रधान समय सिंह कश्यप ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
रविवार को हुई बैठक में इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सभा के सदस्यों ने इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। महासचिव बीरभान आर्य ने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न कार्य समितियों का गठन किया गया है, जिसमें युवाओं, नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
आयोजन के संयोजक समिति का गठन समारोह को भव्य रूप देने के लिए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने संयोजक समिति का गठन किया है। समिति में निम्नलिखित प्रमुख व्यक्तियों को नियुक्त किया गया है
बलजीत मतौरिया (संयुक्त हरियाणा कश्यप राजपूत सभा)
पूर्व विधायक रमेश कश्यप
वरिष्ठ उप प्रधान दरियाव सिंह कश्यप
पूर्व अध्यक्ष रामकुमार कश्यप
मुख्य महासचिव वीरभान आर्य
पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ तंवर कश्यप
चतर सिंह कश्यप (प्रधान, कश्यप निषाद संगठन)
जगदीश कश्यप एडवोकेट (महासचिव, करनाल)
परमजीत कौर (चेयरपर्सन एवं राज्य उपप्रधान)
विजेंद्र (उपाध्यक्ष, जिला व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा)
जयराम कश्यप (जिलाध्यक्ष)
धर्मबीर कश्यप (ITI, कुरुक्षेत्र)
आर. डी. कल्याण (पानीपत)
लख्मीचंद कश्यप, प्रज्ञान कश्यप मेहरा (महासचिव, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा)
तरसेम सिंह (राज्य उपप्रधान, अंबाला)
कैप्टन दयानंद कश्यप (प्रधान, कुदन लाल अंबाला)
कृष्ण लाल कश्यप एडवोकेट (राज्य उपप्रधान, कैथल)
दयानंद पवार (प्रधान, सोनीपत)
मानसिंह कश्यप (उपप्रधान, कालका)
नरेश कश्यप (छबीलपुर, यमुनानगर)
सोमबीर कश्यप (जिला प्रधान, रोशन कश्यप, भिवानी)
महासिंह कश्यप, रामजी लाल (जींद)
सतबीर कश्यप, सोनू कश्यप (महम चौबीसी )
रामफल कश्यप (ब्लॉक प्रधान, सफीदों)
रणबीर कश्यप (प्रधान, कश्यप निषाद संगठन, व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा)
अनूप भारद्वाज (करनाल)
महेश कश्यप (वरिष्ठ उपप्रधान, जगाधरी)
रफल सिंह कश्यप
जोगिंदर कश्यप
चंद्रभान जेई (रादौर, यमुनानगर)
शमशेर (प्रधान, महिला सभा)
रणधीर सुलखनी (उपप्रधान)
पिंकी कश्यप (महिला प्रधान)
मा. नरेंद्र कश्यप (महासचिव)
रादिया कश्यप (जिला प्रधान, करनाल)
सुनिता एडवोकेट (महिला प्रधान, पानीपत)
जय कश्यप, संदीप कश्यप (गोहाना, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा
संजय कश्यप घोघड़ियां प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा