🌺स्वर्गीय बाबू श्री जयपाल सिंह कश्यप जी पुण्यतिथि पर शत शत नमन 🏵️
आज हम भारतीय राजनीति के एक महान नेता जयपाल कश्यप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कश्यप समाज और पूरे देश के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे एक जननेता थे, जिन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज़ बुलंद की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, और समाज के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। संघर्ष और गौरव का प्रतीक-"कश्यप" सरनेम शायद बहुत ही कम दोस्तों को पता है कि "कश्यप" सरनेम हमारे समुदाय की पुरातन पहचान के साथ-2 भारत सरकार द्वारा उद्घोशित सामाजिक पहचान भी है और हमारे समुदाय की पुरातन पहचान को संवैधानिक दर्जा दिलाने श्रेय स्व० जयपाल कश्यप जी को जाता है | अब "कश्यप" सरनेम के साथ-2 एक जाति के रुप में भी दर्ज हो गई है। हमारे समुदाय के लोगों को अलग-2 नामों के सम्बोंधन से मुक्ति दिलाकर एक स्पष्ट वा सम्मान-सूचक पहचान "कश्यप" टाईटिल के रूप में दिलाने समुदाय के एकमात्र सर्वमान्य नेता आदरणीय स्व0 साँसद बाबू जयपाल सिंह कश्यप जी का जन्म गाव उझैनी जिला बुदौना (उत्तर प्रदेश) में 1 जुलाई...