महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव: ऐतिहासिक भूमि पानीपत पर भव्य आयोजन
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के तत्वावधान में समस्त कश्यप समाज इस बार महर्षि कश्यप जयंती समारोह पानीपत की ऐतिहासकि धरती पर शनिवार 24 मई 2025 को आयोजित करने जा रहा है।इस समारोह में हरियाणा के यशस्वी# मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे तथा इन्द्री से विधायक,चीफ व्हीप हरियाणा सरकार श्री रामकुमार कश्यप जी इस समारोह कि अध्यक्षता करेंगे । प्रदेश के कई मंत्री एवं विधायक भी भाग लेंगे। इस विशाल जयंती समारोह में लगभग एक लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। इस समारोह कि तैयारियों के लिए समस्त कश्यप समाज हरियाणा कि एक राज्य स्तरीय मिंटिग दिनांक 30/03/2025 प्रात 11बजे प्रदेश अध्यक्ष श्री समे सिंह कश्यप कि अध्यक्षता में रोड धर्मशाला पानीपत में जी.टी.रोड स्थित बुलाई गई है।इस मिटिंग का संचालन सभा के मुख्य महासचिव श्री बीरभान आर्य करेंगे। इस राज्य स्तरीय मिटिंग में प्रदेश स्तरीय नेता और जिला, ब्लाक के प्रधान तथा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे । हर जिले से सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे । रोहतक से श्री बलजीत मतौरिया सरपरस्त हरियाणा कश्यप राजपूत सभा,राजेश कश्यप,सतबीर कश्यप महम...